जैविक खेती क्या है एवं उसका महत्व
- जैविक खेती किसे कहते है :- खेती का ऐसा प्राकृतिक तरीका जिसमे उपयोग होने वाली सभी चीजें खेत से ही उपलब्ध हो जाये ।जिसमे किसी भी रासायनिक खादों या किटनाशको का उपयोग नहीं किया जाता है ।एवं खेती में आवश्यक तत्वो की पूर्ति प्राकर्तिक साधनो से ही कर ली जाती है ।उसे ही जैविक खेती कहते है
- जैविक खेती का महत्त्व:-
जैविक खेती ही आज एक ऐसा उपाय है जिससे भविष्य में आने वाले गंभीर खतरों जैसे-बढ़ती हुई बीमारियों का खतरा,जल प्रदूषण ,मिट्टी प्रदुषण,बढती हुई खाद्यान्न की समस्या आदि को टाला जा सकता है ।आज के समय में जिस तरह से भयंकर कीटनाशको एवं रासायनिक खादों का अंधाधुन उपयोग खेती में किसान कर रहा है ।आने वाले भविष्य के लिए बहुत बड़ा खतरा है । उससे हमारी ज़मीन की उपजाऊ छमता ख़तम सी हो गयी है । रासायनिक पदार्थो के कारण हमारा भोजन भी प्रदूषित हो गया है। जिसके कारण लोगो को कैंसर,बीपी, शुगर,चर्म रोग, जैसी घातक बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। इन्ही रासायनिक खादों एवं कीटनाशको के कारण किसानों को भी खेती करना मुश्किल हो रहा है । जैविक खेती ही एक मात्र उपाय है जिससे इन सभी समस्याओं का समाधान हो सकता है।
आज के दौर में लोगो का रुझान जैविक खेती की ओर बढा है।लोगो को अहसास होने लगा है कि जैविक खेती ही आने वाले भविष्य में सबसे अधिक लोकप्रिय होगी।जौविक खेती के बहुत सारे फायदे भी है ।आगे मै आपको जैविक खेती के फायदे बताऊंगा।यदि आपको ये पोस्ट अच्छा लगा होगा तो कमेंट्स करके मुझे बताये। *धन्यवाद*



No comments:
Post a Comment