Monday, December 16, 2019

जैविक खेती के लाभ

                      जैविक खेती के लाभ

  1. भूमि की उपजाऊ क्षमता में बढ़ोतरी होती है:-
जैविक खेती में जैविक खादों का लगातार उपयोग करने से भूमि की उपजाऊ छमता बढ़ने लगती है।मिट्टी पोकर एवं भुरभरी हो जाती है मिट्टी का p/h लेवल सामान्य हो जाता है जिससे फसल की पैदावार में बढ़ोतरी होती है।किसानों को इस तरह अधिक लाभ होता है।


(2)-सिंचाई की आवश्यकता कम होती है:-


रासायनिक खादो एवं कीटनाशकों का अंदाज हम प्रयोग करने से जमीन कठोर हो चुकी है और उस कारण पानी जमीन के अंदर प्रवेश नहीं कर पाता है और वास पित्त हो जाता है या बह जाता है परंतु जैविक खेती में जैविक खादों का उपयोग करने से मिट्टी में हजारों करोड़ों की संख्या में मित्र जीव उत्पन्न हो जाते हैं जो  मिट्टी को मुलायम एवं नरम बना देते हैं जिस कारण उसमें पानी आसानी से प्रवेश कर जाता है और जल्दी उड़ता नहीं है इसी कारण किसानों को बार-बार सिंचाई करने की आवश्यकता नहीं होती है और पानी की भी बचत होती है।

(3)- जैविक खेती में लागत कम आती है:-

हरित क्रांति  भारत में आने के बाद से किसानों ने अंधाधुन रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों का उपयोग खेती में किया है जिसकी  वजह से पैदावार मैं बढ़ोतरी तो हुई परंतु फिर भी लागत बढ़ने लगी क्योंकि रासायनिक खाद एवं उर्वरकों का दाम धीरे-धीरे बहुत बढ़ने लगा  इसी कारणवश किसानों का खेती-बाड़ी में लागत बढ़ते गई और उत्पादन कम होते गया जिससे किसानों को खेती बड़ी घाटे का सौदा लगने लगी है परंतु जैविक खाद का लगातार उपयोग करते रहने से लागत में बहुत कमी आती है क्योंकि जैविक खादों को एवं कीटनाशकों को किसान अपने ही खेत में आसानी से बना सकता है बाहर से ना के बराबर चीजें उसे लाना पड़ता है और लागत में कमी आने से और उत्पादन बढ़ने से किसानों को अच्छा मुनाफा होता है।

(4)- फसलों के उत्पादन में वृद्धि होती है :-

  रासायनिक खादों की तुलना में जैविक खाद दो का उत्पादन अधिक या बराबर मात्रा में ही होता है इसलिए रासायनिक खादों की अपेक्षा जैविक खेती करना किसानों के लिए फायदेमंद  है जैविक खेती जीवो की सहायता से की जाने वाली खेती है इसीलिए इसका नाम भी  जैविक रखा गया है । इन्ही सूच्म जीवो द्वारा पौधों को सभी पोषक तत्वो की आपूर्ति की जाती है।जिससे पोधो का अच्छा विकास होता है। बहुत   सारे तरीके होते हैं जिनके द्वारा आसानी से जैविक खेती किसान कर सकता है जैविक खेती करने की कौन-कौन सी विधियां है मैं आपको बताऊंगा आगे के पेज मे।

(5)- बाजार में जैविक उत्पादों की मांग बहुत है:-
  
 रासायनिक खेती में पैदा होने वाले फल सब्जी एवं जितने भी उत्पाद होते हैं उनमें रसायनों की मात्रा बहुत होती है जिनसे बहुत सारे रोग उत्पन्न होते हैं जैसे कैंसर शुगर हाई ब्लड प्रेशर इत्यादि और इसी कारण से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऐसे उत्पादों का डिमांड बहुत कम होता है या ना के बराबर होने लगा है क्योंकि जनता में जैविक खेती को लेकर बहुत  जागरूकता आ गई है और बाजार में भी इनकी मांग बहुत बढ़ गई है।
 जैविक खेती में उत्पादित सभी फल सब्जियों एवं उत्पादों का वैश्विक बाजारों में बहुत ज्यादा मांग रहती है क्योंकि उनमें रासायनिक तत्वों की कोई भी मात्रा नहीं होती है और वह मनुष्य शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं जिनके उपयोग से मनुष्य स्वस्थ रहता है।



Tuesday, December 3, 2019

जैविक खेती का महत्व

              जैविक खेती क्या है एवं उसका महत्व

  1. जैविक खेती किसे कहते है :-                                                                                                                       खेती का ऐसा प्राकृतिक तरीका जिसमे उपयोग होने वाली सभी चीजें खेत से ही उपलब्ध हो जाये ।जिसमे किसी भी रासायनिक खादों या किटनाशको का उपयोग नहीं किया जाता है ।एवं खेती में आवश्यक तत्वो की पूर्ति प्राकर्तिक साधनो से ही कर ली जाती है ।उसे ही जैविक खेती कहते है



  1. जैविक खेती का महत्त्व:- 
जैविक खेती ही आज एक ऐसा उपाय है जिससे भविष्य में आने वाले गंभीर खतरों जैसे-बढ़ती हुई बीमारियों का खतरा,जल प्रदूषण ,मिट्टी प्रदुषण,बढती हुई खाद्यान्न की समस्या आदि को टाला जा सकता है ।आज के समय में जिस तरह से भयंकर कीटनाशको एवं रासायनिक खादों का अंधाधुन उपयोग खेती में किसान कर रहा है ।आने वाले भविष्य के लिए बहुत बड़ा खतरा है । उससे हमारी ज़मीन की उपजाऊ छमता ख़तम सी हो गयी है । रासायनिक पदार्थो के कारण हमारा  भोजन भी प्रदूषित हो गया है। जिसके कारण लोगो को कैंसर,बीपी, शुगर,चर्म रोग, जैसी घातक बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। इन्ही रासायनिक खादों एवं कीटनाशको के कारण किसानों को भी खेती करना मुश्किल हो रहा है । जैविक खेती ही एक मात्र उपाय है जिससे इन सभी समस्याओं का समाधान हो सकता है।
आज के दौर में लोगो का रुझान जैविक खेती की ओर बढा है।लोगो को अहसास होने लगा है कि जैविक खेती ही आने वाले भविष्य में सबसे अधिक लोकप्रिय होगी।जौविक खेती के बहुत सारे फायदे भी है ।आगे मै आपको जैविक खेती के फायदे बताऊंगा।यदि आपको ये पोस्ट अच्छा लगा होगा तो कमेंट्स करके मुझे बताये। *धन्यवाद*